फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In October, 1.29 lakh ration cardholders will receive pearl millet along with wheat.

Rewari News: अक्तूबर में 1.29 लाख राशन कार्डधारकों को गेहूं के साथ मिलेगा बाजरा

Thu, 06 Aug 2026 05:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 06 Aug 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
In October, 1.29 lakh ration cardholders will receive pearl millet along with wheat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और राज्य योजना के तहत अक्तूबर का राशन वितरित होगा। जिले के 1.28 लाख से अधिक राशन कार्डधारकों को इस बार गेहूं के साथ बाजरा भी मिलेगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने खाद्यान्न आवंटन जारी कर दिया है।
विभाग ने स्पष्ट किया कि राशन का वितरण केवल आधार आधारित बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद होगा। यह पीओएस मशीनों के माध्यम से किया जाएगा। अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के प्रत्येक राशन कार्ड पर 23 किलो गेहूं और 12 किलो बाजरा मिलेगा। वहीं बीपीएल श्रेणी के प्रत्येक सदस्य को चार किलो गेहूं और एक किलो बाजरा मुफ्त दिया जाएगा।
विज्ञापन

गेहूं की आपूर्ति भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के माध्यम से होगी। बाजरा हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन उपलब्ध कराएंगे।रेवाड़ी के लिए अक्तूबर में कुल 25,722.20 क्विंटल खाद्यान्न आवंटित किया गया है। इसमें 20,065.61 क्विंटल गेहूं और 5,656.59 क्विंटल बाजरा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 1,28,865 राशन कार्ड पर 4,69,723 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इन सभी को जिले के 239 राशन डिपो के माध्यम से राशन वितरित किया जाएगा। विभाग ने सभी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को समय पर खाद्यान्न उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। एफएसओ एसपी मेहता ने बताया कि सभी पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed