{"_id":"698cc504600f03b64204d01c","slug":"in-the-disha-meeting-the-cm-reviewed-various-departments-with-the-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-233430-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दिशा बैठक में सीएम ने डीसी के साथ की विभिन्न विभागों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दिशा बैठक में सीएम ने डीसी के साथ की विभिन्न विभागों की समीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की दिशा की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
इस बैठक में जलभराव, सोलर एनर्जी के प्रसार, पानी की निकासी, गांवों के विकास, शहरों में आम जनसुविधाएं, पशुपालन व डेयरी व्यवसाय, नहरी पानी का प्रबंधन, वन संरक्षण, चिकित्सा सेवाएं, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना, सड़क निर्माण, शिक्षा क्षेत्र की उन्नति, कृषि एवं किसान कल्याण, फसल खरीद आदि विषयों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन तय समय-सीमा के भीतर और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ तालमेल बनाकर जिला स्तर पर विकास कार्यों को गति देना आवश्यक है ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके और जनता को अधिकतम लाभ मिले।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला में सभी विभाग अपनी-अपनी परियोजनाओं को पूरा करवाने के लिए तेजी से काम करें। किसी भी विकास कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी न करें।
Trending Videos