{"_id":"6a553b08e4665e239d05eece","slug":"information-provided-to-farmers-about-government-schemes-rewari-news-c-198-1-rew1001-241830-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: किसानों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: किसानों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
Tue, 14 Jul 2026 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी देते अधिकारी। स्रोत : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा। गांव रालियावास में हरकोफेड पंचकूला की ओर से किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को सहकारिता, प्राकृतिक कृषि, बागवानी, कृषि विभाग की योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में पूनम यादव ने सहकारिता आंदोलन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसान संगठित होकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं और सामूहिक प्रयासों से बेहतर बाजार व सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
राष्ट्रपति किसान रत्न पुरस्कार से सम्मानित यशपाल खोला ने किसानों को प्राकृतिक खेती के तरीकों, कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करने, उत्पादों की मार्केटिंग और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी दी। उन्होंने किसानों की समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
जिला बागवानी अधिकारी डॉ. मनदीप यादव ने फलदार पौधों, बागवानी फसलों और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र बावल के हेड कोऑर्डिनेटर डॉ. बलबीर सिंह ने उन्नत खेती और नई कृषि तकनीकों के बारे में बताया। वहीं, खंड कृषि अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने कृषि विभाग की योजनाओं और अनुदानों की जानकारी साझा की।
बैंक अधिकारियों ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण सुविधाओं के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने अतिथियों का सम्मान किया।