{"_id":"69d7f2785ebe641fc60d6f8e","slug":"katari-house-winner-in-senior-category-football-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-236494-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वरिष्ठ वर्ग की फुटबॉल स्पर्धा में कटारी सदन विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वरिष्ठ वर्ग की फुटबॉल स्पर्धा में कटारी सदन विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। अंतर-सदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते कार्यवाहक प्राचार्य व प्
विज्ञापन
रेवाड़ी। गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में आयोजित अंतर-सदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय के छह सदनों सुब्रोतो, अर्जुन, मानेकशॉ, कटारी, करियप्पा और परेरा के कैडेटों ने भाग लिया। वरिष्ठ वर्ग की स्पर्धा में कटारी सदन विजेता रहा।
प्रारंभ में समूह आधार पर लीग मैच खेले गए। इसके बाद वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग के फाइनल मुकाबले हुए। वरिष्ठ वर्ग के फाइनल में कटारी सदन और करियप्पा सदन और कनिष्ठ वर्ग में सुब्रोतो और अर्जुन सदन ने फाइनल में प्रवेश किया। संघर्षपूर्ण मुकाबलों में वरिष्ठ वर्ग में कटारी सदन विजेता बना और करियप्पा सदन को 4-1 से हराया।
कनिष्ठ वर्ग में अर्जुन सदन ने सुब्रोतो सदन को 1-0 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। गर्ल्स कैडेटों के लिए भी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इसमें सदनवार बालिका कैडेटों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कारगिल सदन ने रेजांगला सदन को 1-0 से पराजित कर जीत दर्ज की।
कार्यवाहक प्राचार्य व प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जयसिंह राठौड़ ने विजेता कैडेटों को प्रमाण-पत्र व स्वर्ण पदक और उपविजेताओं को रजत पदक प्रदान किए। उप प्राचार्या वंदना चौधरी और वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।
वरिष्ठ वर्ग में कैडेट नितिन (करियप्पा सदन) और कनिष्ठ वर्ग में कैडेट रविशचंद्र (अर्जन सदन) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। कार्यवाहक प्राचार्य ने कहा कि प्रतियोगिता ने कैडेटों के खेल कौशल, टीम भावना और अनुशासन को निखारा। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को उभारने और सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल रेवाड़ी का उद्देश्य कैडेट्स को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला (पुणे) के लिए तैयार करना है। उन्होंने गौरव उपाध्याय, पीटीआई हवलदार रमन थापा, हवलदार सूरज बिष्ट, अभिषेक की सराहना की।
Trending Videos