{"_id":"6a7463fe7ba877cbe60c75c7","slug":"kutcha-house-collapses-due-to-rain-aunt-and-nephew-injured-rewari-news-c-198-1-rew1001-243158-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: संशोधित\nबारिश के बीच बिजली गिरने से गिरा कच्चा मकान, चाची-भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: संशोधित बारिश के बीच बिजली गिरने से गिरा कच्चा मकान, चाची-भतीजा घायल
Thu, 06 Aug 2026 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बीच ढहा मकान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली(रेवाड़ी)। जिले में वीरवार सुबह से हो रही बारिश के बीच कोहारड़ गांव में हादसा हो गया। बिजली गिरने से एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इससे चाची और भतीजा मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मकान ढहने से पड़ोसी की दुकान में भी दरारें आ गईं।
घायल ज्योति (28) ने बताया कि वह भतीजे रितिक के साथ घर में मौजूद थीं। अचानक तेज आवाज के साथ मकान गिर पड़ा और मलबा उनके ऊपर आ गिरा। इसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं है। जब होश आया तो वह अस्पताल में थीं। ज्योति ने कहा कि भगवान की कृपा से उनके भतीजे को मामूली चोटें आईं।
ग्रामीण ने मलबे में दबे दोनों को बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने ज्योति का इलाज शुरू किया, जबकि रितिक की हालत खतरे से बाहर है। गांव की सरपंच किरण ने बताया कि मकान ओमप्रकाश का है, जो गांव के बाहरी हिस्से में है। लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिसके चलते यह हादसा हुआ। मकान गिरने के प्रभाव से पड़ोसी की दुकान में भी दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन
पंच जयकिशन ने कहा कि ओमप्रकाश आर्थिक रूप से हैं। मकान गिरने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे दोबारा अपने रहने की व्यवस्था कर सकें। वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से प्रभावित परिवार का सर्वे कर उचित मुआवजा देने और बारिश के मौसम में जर्जर मकानों की जांच कराने की मांग की है।