{"_id":"6a74b665277e900f7705748e","slug":"video-filthy-water-enters-homes-in-bawals-ward-1-life-becomes-difficult-for-residents-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बावल के वार्ड-1 में घरों में घुसा गंदा पानी, लोगों का जीना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावल के वार्ड-1 में घरों में घुसा गंदा पानी, लोगों का जीना हुआ मुश्किल
बावल। कस्बे के वार्ड नंबर एक में हल्की बारिश ने ही जल निकासी व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी है। बारिश के बाद सीवर ओवरफ्लो होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। हालात यह हैं कि बरसाती और गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है, जिससे मोहल्लावासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने कहा कि पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सीवर पूरी तरह जाम और ओवरफ्लो हो चुके हैं, जिसके कारण पानी निकल नहीं पा रहा है। बरसात का गंदा पानी घरों के कमरों तक पहुंच गया है, जिससे परिवारों का रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बारिश के बाद परेशान लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
घरों के अंदर गंदा पानी भरने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा जहरीले जीव-जंतुओं के आने की आशंका बनी हुई है। मोहल्लावासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर अंगूरी देवी, कृष्णा, शकुंतला, रामादेवी, मुंशी, छोटा देवी, भोलाराम, मनीष, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पानी घुटनों तक आ गया है। 23 साल से समस्या है। सभी से अपील कर ली मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। सीएम विंडो पर भी दरखास्त लगा चुके हैं। जल्द एसडीएम से मिलकर मामले कीशिकायत करेंगे। अगर फिर भी समाधान नहीं होगा तो आंदोलन करेंगे। जिस दिन बारिश हो जाती है उस दिन बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। लोग घरों में कैद हो जाते हैं।
कुलदीप सैनी, वार्ड 1 पानी घर के अंदर भरा हुआ है। जब बारिश होती है तो यही हालात हो जाते हैं। कई साल बीत गए, फिर भी कुछ नहीं हो पाया है। हालात काफी खराब हो गए हैं। राजनेता सिर्फ वोट लेने आ जाते हैं। हम परेशान हैं, हमारा सुनने वाला कोई नहीं है।
सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है, जिससे बदबू और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
घरों के अंदर गंदा पानी भरने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा जहरीले जीव-जंतुओं के आने की आशंका बनी हुई है। मगर फिर भी समाधान नहीं हो पा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।