फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lok Seva Manch will launch a campaign based on the ideals of great figures.

Rewari News: महापुरुषों के आदर्शों को लेकर अभियान चलाएगा लोक सेवा मंच

Sat, 24 Oct 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lok Seva Manch will launch a campaign based on the ideals of great figures.
अभियान चलाने की योजना बनाने के दौरान एकजुट संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने महापुरुषों के राष्ट्रीय मूल्यों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य लोगों को महापुरुषों के विचारों, देशभक्ति और सामाजिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करना है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि आजादी के आंदोलन के दौरान महापुरुषों ने लोगों को एकजुट कर देश को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके विचार और आदर्श आज भी राष्ट्र एवं समाज को प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में अशोक प्रधान ने शहीद यादगार मंच हरियाणा के प्रांतीय अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा और महासचिव विजय सिंह कोच से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम चलाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद यादगार मंच के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने अशोक प्रधान को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा भेंट कर शहीदों के आदर्शों को आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं और समर्थन जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed