{"_id":"6ade3ed85910d1c5360820bf","slug":"major-fire-at-a-factory-in-khushkhera-rewari-news-c-198-1-rew1009-247767-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खुशखेड़ा की फैक्ट्री में भीषण आग, 9 लाख लीटर से ज्यादा पानी से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खुशखेड़ा की फैक्ट्री में भीषण आग, 9 लाख लीटर से ज्यादा पानी से पाया काबू
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी भीषण आग। संवाद
भिवाड़ी। खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर एफ-621 स्थित मल्टी स्पेशलिटी फैक्टरी में रविवार सुबह करीब सवा 10 बजे भीषण आग लग गई। फैक्टरी में पाली फिल्म बनाने का काम होता था। केमिकल और प्लास्टिक फिल्म की बड़ी मात्रा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। करीब आधे घंटे में पूरा प्लांट जलकर राख हो गया। फैक्टरी की छुट्टी होने के कारण कोई कर्मी मौजूद नहीं था। आग से उठता काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही खुशखेड़ा रीको फायर स्टेशन से आधा दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के स्टेशनों से भी गाड़ियां बुलाई गईं। आग को दूसरी फैक्टरियों तक फैलने से रोकने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
खुशखेड़ा रीको फायर स्टेशन इंचार्ज जगत सिंह के अनुसार रविवार शाम सात बजे तक 12 दमकल गाड़ियों ने आठ से अधिक फेरे लगाकर नौ लाख लीटर से ज्यादा पानी का छिड़काव किया। इसके बावजूद फैक्टरी में मौजूद केमिकल और प्लास्टिक फिल्म के कारण आग पूरी तरह शांत नहीं हुई थी। रात तक तीन दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थीं।
विज्ञापन
मशीनें जलीं, दीवारें भी क्षतिग्रस्त
भीषण आग में फैक्टरी की मशीनें पूरी तरह जल गईं और इमारत की दीवारें भी जर्जर हो गईं। नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है। फायर स्टेशन इंचार्ज जगत सिंह ने बताया कि फैक्टरी में अग्निशमन व्यवस्था और सुरक्षा उपकरणों की जांच की जाएगी। यदि सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिली तो संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
छुट्टी के कारण गेट पर एक गार्ड ही तैनात था
रविवार को छुट्टी होने के कारण फैक्टरी बंद थी। गेट पर केवल एक सुरक्षा गार्ड तैनात था। ऐसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। आग की सूचना पर खुशखेड़ा थाना प्रभारी लोकेश कुमार मीणा, टपूकड़ा तहसीलदार और भिवाड़ी नगर परिषद के फायर स्टेशन इंचार्ज नरेश कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।