{"_id":"6ad50e204c9e78cb3a0ced03","slug":"man-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-rewari-news-c-198-1-rew1010-247384-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
Sun, 18 Oct 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। अलवर बाईपास पर रविवार की सुबह एक ढाबे के नजदीक 55 वर्षीय रवि का शव सड़क पर पड़ा मिला। उसका सिर कुचला हुआ था। मृतक के स्थायी पते और परिजनों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा के वार्ड नंबर छह निवासी संदीप सैनी ने बताया कि वह सोहना रोड पर ढाबा चलाते हैं। पिछले कई दिनों से करीब 55 वर्ष का एक व्यक्ति उनके ढाबे पर खाना खाने आता था। बातचीत के दौरान उसने अपना नाम रवि बताया था, लेकिन उसके बारे में अन्य जानकारी नहीं थी।
संदीप सैनी के अनुसार रविवार सुबह करीब पांच बजे किसी व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि ढाबे से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान रवि के रूप में की। उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बाद में संदीप सैनी की शिकायत पर थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।