{"_id":"6ad50fb98c4b842bae05b672","slug":"plans-underway-to-set-up-four-temporary-parking-sites-on-circular-road-traffic-police-have-requested-space-from-the-municipal-council-rewari-news-c-198-1-rew1001-247364-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सर्कुलर रोड पर चार अस्थायी पार्किंग बनाने की तैयारी, यातायात पुलिस ने नगर परिषद से मांगी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सर्कुलर रोड पर चार अस्थायी पार्किंग बनाने की तैयारी, यातायात पुलिस ने नगर परिषद से मांगी जगह
Sun, 18 Oct 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
सर्कुलर रोड पर लगा जाम। संवाद
रेवाड़ी। त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना के बीच शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने सर्कुलर रोड पर चार अस्थायी पार्किंग स्थल बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद को पत्र भेजा है। पार्किंग स्थल बनने से बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह मिलेगी।
सर्कुलर रोड पर बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों की संख्या कम करने और जाम से राहत दिलाने में मदद मिलेगी। त्योहारों के दौरान शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसके चलते सर्कुलर रोड, मुख्य बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है।
बाजारों के आसपास पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कई वाहन चालक सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इससे सड़क पर वाहनों के आवागमन के लिए जगह कम बचती है और धीरे-धीरे जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
कई बार वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने पार्किंग व्यवस्था सुधारने पर विशेष जोर दिया है।
यदि नगर परिषद की ओर से जगह उपलब्ध कराई जाती है तो इन स्थानों को अस्थायी पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे सड़क किनारे वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग पर अंकुश लगाने और यातायात को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।
सर्कुलर रोड शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। त्योहारों के दौरान इस मार्ग पर बाजारों की ओर जाने वाले वाहनों के साथ अन्य वाहन भी बड़ी संख्या में गुजरते हैं। ऐसे में सड़क किनारे खड़े वाहन यातायात की गति प्रभावित करते हैं।
अस्थायी पार्किंग बनने से वाहन चालकों को अपने वाहन खड़े करने का विकल्प मिलेगा और मुख्य सड़क पर अनावश्यक दबाव कम किया जा सकेगा।
करीब 150 पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय
यातायात पुलिस ने भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए नाईवाली चौक, धारूहेड़ा चुंगी और रेलवे स्टेशन सहित शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना बनाई है। इन स्थानों पर जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। पुलिसकर्मी यातायात को व्यवस्थित रखने के साथ बाजारों की ओर जाने वाले रास्तों पर भी निगरानी रखेंगे। करीब 150 पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय की गई है, ताकि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
अतिक्रमण हटाने के लिए मांगा सहयोग
पार्किंग के साथ सड़कों से अतिक्रमण हटाना भी यातायात पुलिस की योजना का हिस्सा है। मुख्य बाजारों और चौक-चौराहों के आसपास दुकानों के आगे सामान रखने, फुटपाथों पर कब्जे और सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से आवागमन प्रभावित होता है। इसे देखते हुए पुलिस ने नगर परिषद से अतिक्रमण हटाने के लिए सहयोग मांगा है। साथ ही वाहन चालकों से निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और नगर परिषद के बीच समन्वय को अहम माना जा रहा है। चार अस्थायी पार्किंग स्थलों के लिए जगह उपलब्ध होने, अतिक्रमण हटाने और प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती से बाजारों में वाहनों की आवाजाही बेहतर होने की उम्मीद है।
वर्जन
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने सर्कुलर रोड पर चार अस्थायी पार्किंग स्थल बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए नगर परिषद से जगह उपलब्ध कराने की मांग की गई है। त्योहारी सीजन में यातायात सुचारु रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।- ताराचंद यादव, जिला यातायात प्रभारी।