सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mass yoga event organized in Bhiwadi

Rewari News: भिवाड़ी में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 21 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mass yoga event organized in Bhiwadi
भिवाड़ी में योग करते लोग। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
भिवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भिवाड़ी, टपूकड़ा, तिजारा और कोटकासिम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। टपूकड़ा स्थित राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में तिजारा विधायक बालकनाथ मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में एसडीएम कृष्ण कुमार यादव और तहसीलदार शैतान सिंह भी मौजूद रहे। भिवाड़ी में भारतीय योग संस्थान, नाहटा फाउंडेशन, विभिन्न सामाजिक संगठनों, विद्यालयों और आवासीय सोसायटियों की ओर से योग शिविर लगाए गए। तिजारा और भिवाड़ी न्यायालय परिसरों में भी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान योग के महत्व पर चर्चा करते हुए सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed