सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NEET... Out of 3,938 candidates, 3,673 took the exam; 265 were absent.

Rewari News: नीट...3938 में से 3673 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 265 रहे अनुपस्थित

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 22 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
NEET... Out of 3,938 candidates, 3,673 took the exam; 265 were absent.
भाड़ावास गेट स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर बा​रिश में परीक्षा का खत्म होने का इंतजार करते अभिभाव
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) रविवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। दोपहर 2 बजे से शाम सवा 5 बजे तक परीक्षा हुई। पंजीकृत 3938 में से 3673 ने अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 265 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों की 93.27 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा छूटने के समय बारिश होने से अभ्यर्थियों और अभिभावकों को परेशानी हुई।

डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने परीक्षा केंद्रों में नीट-यूजी परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुछ अभ्यर्थी प्रश्नपत्र को लेकर संतुष्ट नजर आए जबकि कई विद्यार्थियों के चेहरे पर निराशा दिखाई दी। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन और पहचान पत्रों की गहन जांच की गई। छात्राओं को हेयर पिन, नाक की कील और गले में पहना धागा तक उतारना पड़ा। सभी परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम पुलिस निगरानी में रहे। साथ ही सीसीटीवी कैमरों और जैमर की मदद से परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी गई।यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों की ओर जाने वाले कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बंद भी किया गया।
-----------------
इन परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा:
परीक्षा जिले के 12 केंद्रों पर आयोजित की गई। इनमें राजकीय महिला कॉलेज सेक्टर-18, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कानोड गेट, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय कोनसीवास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोकलगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहारनवास, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूड़पुर तथा पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना शामिल रहे।

-------------
बैग रखने में हुई काफी परेशानी
भाड़ावास गेट परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा कर्मियों ने नोज पिन के साथ एंट्री देने से इंकार करते हुए पास में स्वर्णकार की दुकान पर जाने की सलाह दी। इसके बाद छात्रा अपने पिता के साथ नोज पिन निकलवाने के लिए निकल पड़ी। महिला कॉलेज में एक छात्र बैग लेकर अकेला परीक्षा देने पहुंचा। सुरक्षाकर्मियों ने बैग बाहर छोड़ने को कहा। छात्र एक छात्रा के साथ आए उसके अभिभावकों के पास गया और बैग लेने की गुहार लगाई।खुद बैग रखने की बजाय छात्रा की मां सुरक्षाकर्मियों के पास गई और बैग अपने पास रखने को कहा। इंकार करने पर महिला की सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस हो गई। एक छात्र केंद्रीय विद्यालय के पास लगे बैरिकेड्स के पास अंतिम समय में पहुंचा। जहां सुरक्षाकर्मियों ने उसे समय पर पहुंचने के लिए दौड़ लगाने की सलाह दी। जिसके बाद छात्र दौड़ लगाता हुआ परीक्षा केंद्र पर पहुंचा। इसके बाद एक अभिभावक ने फोटो देने के लिए दौड़ लगाई।
-
तीनों विषयों के प्रश्न रहे कठिन
भाड़ावास गेट के पास बने परीक्षा केंद्र से पेपर देकर बाहर निकले परीक्षार्थी मोसित ने बताया कि इस बार तीनों विषयों के प्रश्न पिछले बार की तुलना में कठिन थे। हालांकि उन्होंने परीक्षा अच्छी होने की बात कही लेकिन निर्धारित समय को पर्याप्त नहीं बताया। पेपर में आसान और कठिन प्रश्नों का मिश्रण था, जिससे परीक्षा का स्तर संतुलित होने के बावजूद चुनौतीपूर्ण महसूस हुआ।
-------
फिजिक्स और बायोलॉजी ने बढ़ाई चुनौती
बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलीं परीक्षार्थी खुशी ने बताया कि पेपर कठिन रहा। फिजिक्स के प्रश्न काफी कठिन थे, जबकि बायोलॉजी में स्टेटमेंट और रीजनिंग आधारित सवालों का जवाब देने में परेशानी हुई। पेपर कठिन होने के कारण इस बार कटऑफ कम रहने की संभावना है।
00

भाड़ावास गेट स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर बारिश में परीक्षा का खत्म होने का इंतजार करते अभिभाव

भाड़ावास गेट स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर बारिश में परीक्षा का खत्म होने का इंतजार करते अभिभाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed