सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mock drill in government hospital regarding terrorist hijack in Bhiwadi

Rewari News: भिवाड़ी में आतंकवादी हाईजैक को लेकर राजकीय चिकित्सालय में मॉक ड्रिल

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Jun 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Mock drill in government hospital regarding terrorist hijack in Bhiwadi
राजकीय चिकित्सालय में हो रही मॉक ड्रिल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


भिवाड़ी। आतंकवादी हमले और हाईजैक जैसी स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए जिला अस्पताल भिवाड़ी में मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
सुरक्षा एजेंसियों, जिला पुलिस प्रशासन, चिकित्सा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभ्यास के दौरान हाईजैक की काल्पनिक स्थिति बनाई गई जिसमें घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता, आपदा प्रबंधन, एंबुलेंस संचालन, घटनास्थल की सुरक्षा और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने आपातकालीन वार्ड, ट्रॉमा सेंटर और अन्य चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए घायलों के त्वरित उपचार की पूरी प्रक्रिया का सफल प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस और सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर सुरक्षा घेरा बनाने, भीड़ नियंत्रण और राहत-बचाव कार्यों का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed