{"_id":"698cc4eaa16e9a9aad02a2cc","slug":"nationwide-strike-today-demonstrations-to-be-held-at-nehru-park-and-netaji-park-rewari-news-c-198-1-rew1001-233457-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: देशव्यापी हड़ताल आज, नेहरू पार्क और नेताजी पार्क में होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: देशव्यापी हड़ताल आज, नेहरू पार्क और नेताजी पार्क में होगा प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर सर्व कर्मचारी संघ एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखेगा। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान धनराज ने बताया कि 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी कर ली गई है।
प्रत्येक विभाग के कर्मचारी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। धनराज ने कहा कि हड़ताल के दिन सभी कर्मचारी सुबह 11 बजे नेहरू पार्क में एकत्रित होंगे और इसके बाद 4 बजे सरकार की नीतियों के विरोध में उपायुक्त के कार्यालय तक प्रदर्शन करेंगे।
हड़ताल के मुख्य मुद्दों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है जिस पर कोर्ट ने दिसंबर 2025 में आदेश पारित किया है। एनपीएस और यूपीएस योजना खत्म कर पुरानी पेंशन बहाल करना, रिस्क भरे कार्य करने वाले कर्मचारियों जैसे सीवर मैन, वन विभाग, बिजली विभाग आदि को 5 हजार रुपये रिस्क भत्ता एवं महंगाई अनुसार डीए देना शामिल है।
-- -- -- -- -- -- -- --
नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में एआईयूटीयूसी से संबंधित सभी यूनियनें भरेंगी हुंकार
रेवाड़ी। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, फेडरेशनों और कर्मचारी संगठनों के संयुक्त आवाहन पर 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसमर्थन जुटाया गया। एआईयूटीयूसी के जिला सचिव शेर सिंह मीरपुर ने बताया कि एआईयूटीयूसी से संबंधित सभी यूनियनें, साथ ही आशा कार्यकर्ता यूनियन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन, मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन और भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन 12 फरवरी को सुबह 11 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में इकट्ठा होंगी। शेर सिंह ने बताया कि सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें राज्य अध्यक्ष कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट मुख्य वक्ता होंगे। रोडवेज यूनियन भी हिस्सा लेगी।
Trending Videos