{"_id":"6a3bc88d57dd021f6101ee12","slug":"new-schedule-for-ug-admission-process-released-applications-accepted-until-june-30-rewari-news-c-198-1-fth1001-240752-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: यूजी प्रवेश प्रक्रिया का नया शेड्यूल जारी, आवेदन 30 जून तक होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: यूजी प्रवेश प्रक्रिया का नया शेड्यूल जारी, आवेदन 30 जून तक होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 24 Jun 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के तहत अपने आवेदन पत्रों एवं दस्तावेजों का सत्यापन करात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सरकारी और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर 1 जुलाई तक दिया जाएगा। इसके बाद कॉलेज स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन और आपत्तियों का निपटान 6 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। अभ्यर्थियों की मेरिट सूची 8 जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी।
प्रथम चरण की प्रोविजनल मेरिट सूची 9 जुलाई को जारी होगी जबकि अंतिम मेरिट सूची 10 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। प्रथम काउंसिलिंग में चयनित विद्यार्थियों को 11 से 15 जुलाई के बीच प्रवेश शुल्क जमा कराना होगा। इस बार विभाग तीन बार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा चुका है। अब आवेदन 30 जून तक होंगे।
द्वितीय चरण में प्रोविजनल मेरिट सूची 16 जुलाई और अंतिम मेरिट सूची 17 जुलाई को जारी की जाएगी। दूसरी काउंसिलिंग के लिए शुल्क जमा करने की अवधि 18 से 22 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए 23 जुलाई से फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी। ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल 24 जुलाई को दोबारा खोला जाएगा ताकि अभ्यर्थी पंजीकरण और आवेदन पत्र में संशोधन कर सकें।
विज्ञापन
25 से 31 जुलाई तक बची हुई सीटों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग होगी जबकि 1 से 7 अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। जिले के 11 सरकारी महाविद्यालयों में उपलब्ध करीब 5 हजार 380 सीटों के मुकाबले अब तक 60 प्रतिशत आवेदन भी प्राप्त नहीं हुए हैं।
इंसेट
अभी ये है आवेदन की स्थिति
जिले के 11 सरकारी महाविद्यालयों में करीब 5 हजार 380 सीटें उपलब्ध हैं लेकिन अभी तक अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी कारण आवेदन तिथि बढ़ाई गई है। कोसली स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए की 220 सीटों के लिए 452 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं बीकॉम की 80 सीटों पर 58, बीएससी लाइफ साइंस की 80 सीटों पर 114 और बीएससी फिजिकल साइंस की 160 सीटों के मुकाबले 149 आवेदन आए हैं। वहीं दूसरी ओर खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए की 320 सीटों के लिए 162 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीकॉम की 160 सीटों पर 90 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बीएससी फिजिकल साइंस की 80 सीटों के मुकाबले केवल 11 आवेदन पहुंचे हैं, जबकि बीएससी मेजर इन केमिस्ट्री की 40 सीटों पर 16 आवेदन मिले हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने के बाद दाखिले के लिए आवेदनों की संख्या में और वृद्धि होगी।
वर्ज
स्नातक प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून कर दी गई है जबकि आवेदन में संशोधन 1 जुलाई तक किया जा सकेगा। इसके बाद 6 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन पूरा होगा। कम आवेदन आने के कारण तिथि बढ़ाई गई है ताकि अधिक छात्रों को अवसर मिल सके।- त्रिदेव, नोडल एडमिशन अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय कोसली।