{"_id":"6a4aa52f6acb3064410b7ab4","slug":"omprakash-appointed-secretary-of-bhim-army-bharat-ekta-mission-rewari-news-c-198-1-rew1001-241390-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भीम आर्मी भारत एकता मिशन के सचिव बने ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भीम आर्मी भारत एकता मिशन के सचिव बने ओमप्रकाश
Mon, 06 Jul 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
बैठक के दौरान एकजुट भीम आर्मी भारत एकता मिशन के सदस्य। स्रोत : संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से रविवार को आजाद चौक स्थित माता रमाबाई आंबेडकर भवन में सामाजिक संवाद एवं मिलन सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पूना पैक्ट समझौते, सामाजिक न्याय, सामाजिक जागरूकता तथा महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें दौलतपुर नयागांव निवासी ओमप्रकाश सिंह को भीम आर्मी भारत एकता मिशन का जिला सचिव नियुक्त किया गया।
जिला महासचिव सुरजीत सिंह ने पूना पैक्ट समझौते के ऐतिहासिक महत्व और उसके सामाजिक प्रभाव पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि, जिला प्रभारी अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष दीपक गोठवाल, जिला संगठन मंत्री राजकुमार तथा साहिल गिल ने सामाजिक न्याय, संगठन की मजबूती और सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व को मजबूत करने पर विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि समाज में समानता, शिक्षा, भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित भारत के निर्माण के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
इस अवसर पर प्यारेलाल, मोहम्मद इकबाल, बनवारी लाल, मंजीत कुमार, नरेंद्र वाल्मीकि, सतीश कुमार, जितेंद्र बोहका, राजेंद्र कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।