{"_id":"69d692d3ee3377e5830ff148","slug":"on-bad-roads-rewari-news-c-198-1-rew1001-236436-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खराब सड़कों पर राव इंद्रजीत बोले- शायद निर्माण तकनीक या सामग्री खराब, सरकार से करेंगे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खराब सड़कों पर राव इंद्रजीत बोले- शायद निर्माण तकनीक या सामग्री खराब, सरकार से करेंगे बात
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिशा की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए खराब सड़कों के सवाल पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि देश के कई राज्यों की सड़कों में 10 साल तक कोई कमी नहीं आती। शायद हमारे यहां सड़क निर्माण की तकनीक या निर्माण सामग्री में कोई खामी होगी। इस पर सरकार से बात की जाएगी।
बारिश से फसलों के नुकसान को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के बयान पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि उनका कुछ आकलन होगा। हमारे यहां सरसों और गेहूं की अधिकतर फसलों की कटाई हो चुकी है। इसलिए यहां बारिश का खास नुकसान नहीं है। अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल जैसे कई जिलों में बारिश से नुकसान हो सकता है।
आगे कहा कि जयपुर हाईवे को लेकर शिकायत प्राप्त हो रही थी। इस मामले के अधिकारी के कार्यों को लेकर सोचना पड़ेगा। देश में बढ़ती हिंसा और सीएम को मिली धमकी के सवाल पर कहा कि हमारी समय से पहले, भाग्य से अधिक किसी को नहीं मिलने वाली संस्कृति गौण हो चुकी है।
बढ़ती महत्वकांक्षा से आजकल चट मंगनी, पट ब्याह वाली कहावत चरितार्थ हो रही है जिससे अराजकता बढ़ रही है। आज पूरे विश्व में ही अफरा-तफरी मची हुई है। आगे कहा कि अधिकारी विकास योजनाओं को निर्धारित की गई अवधि में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें।
विकास कार्य चाहे भवन निर्माण, सड़क निर्माण या अन्य कोई भी हो, उसकी गुणवत्ता की जांच अवश्य होनी चाहिए। मीटिंग के दौरान कुछ अधिकारी बैठक से गैरहाजिर रहे, इसे लेकर मंत्री ने कहा है कि अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos