{"_id":"69d7ed7d92ebcee80e056bc0","slug":"online-portal-for-self-enumeration-to-start-from-april-16-rewari-news-c-198-1-rew1001-236505-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्व-गणना के लिए 16 अप्रैल से शुरू होगा ऑनलाइन पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्व-गणना के लिए 16 अप्रैल से शुरू होगा ऑनलाइन पोर्टल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
जनगणना 2027 के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते एनुमरेटर्स-सुपरवाइजर्स। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि आगामी जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। 16 अप्रैल से जिले में स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा। इस पोर्टल पर नागरिक स्वयं पंजीकरण कर अपनी जानकारी भर सकेंगे। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल प्रणाली पर आधारित होगी।
डीसी ने बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर 6 से 8 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 9 से 11 अप्रैल तक 16 बैचों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा 15 से 17 अप्रैल और 20 से 22 अप्रैल तक भी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे गांव-गांव और वार्ड स्तर तक स्व-गणना की सुविधा की जानकारी पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकें।
डीसी ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित करें। जानकारी जमा करने के बाद नागरिकों को एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से एक यूनिक सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी मिलेगी।
इसके बाद गणना कर्मी केवल सत्यापन के लिए मौके पर आएंगे। जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकानों का सूचीकरण किया जाएगा। दूसरे चरण में 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना होगी।
16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध रहेगा। जनगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए नागरिकों को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद उन्हें ओटीपी प्राप्त होगी, जिससे लॉग इन किया जा सकेगा।
गणना कर्मियों के लिए विशेष मोबाइल एप भी तैयार किया गया है, जो ऑफलाइन मोड में भी कार्य करेगा और नेटवर्क मिलने पर डेटा अपने आप अपडेट हो जाएगा।
डीसी ने नागरिकों से अपील की कि वे सभी प्रश्नों का सही और स्पष्ट उत्तर दें, क्योंकि यह कानूनी रूप से अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में भागीदारी से जिले की विकास योजनाओं और जनसांख्यिक आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित होगी।
Trending Videos