सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Online verification of candidates' documents will take place until June 22.

Rewari News: 22 जून तक होंगे अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 18 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Online verification of candidates' documents will take place until June 22.
स्नातक प्रवेश आवेदनों की जांच करते महाविद्यालय के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के सरकारी, एडेड और सेल्फ फाइनेंस महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद अब आवेदन पत्रों में संशोधन की अंतिम तिथि भी बुधवार को समाप्त हो गई। अब प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण में 22 जून तक अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा।

विद्यार्थियों को सत्यापन के लिए कॉलेज जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 26 जून को जारी की जाएगी जबकि पहली फाइनल मेरिट सूची 27 जून को प्रकाशित होगी। पहली सूची में चयनित विद्यार्थी 28 जून से 1 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे। दूसरे चरण में दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची 2 जुलाई को जारी होगी और 3 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 4 से 7 जुलाई तक फीस जमा कराने का अवसर मिलेगा। यदि पहली और दूसरी मेरिट सूची के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो उन्हें भरने के लिए 9 जुलाई से ओपन काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। नए आवेदनों के लिए प्रवेश पोर्टल 10 जुलाई से दोबारा खोला जाएगा। इसके बाद 11 से 17 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ प्रवेश लिए जा सकेंगे। वहीं 18 से 24 जुलाई तक विद्यार्थियों को 100 रुपये लेट फीस के अतिरिक्त 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


इस बार आवेदन अपेक्षा से कम आए
बता दें कि जिले के महाविद्यालयों में इस बार आवेदन अपेक्षा से कम प्राप्त हुए हैं। कई संस्थानों में कुल सीटों के मुकाबले केवल 50 प्रतिशत तक ही आवेदन पहुंचे हैं। सरकारी महाविद्यालयों में बीए प्रथम वर्ष की 3,360 सीटें, बीएससी (फिजिकल साइंस) की 940 सीटें तथा बीकॉम की 1,080 सीटें उपलब्ध हैं। आवेदन कम होने के कारण अधिकांश सीटें ओपन काउंसिलिंग के दौरान भरने की संभावना जताई जा रही है।


प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चल रही है। 22 जून तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन होगा। विद्यार्थियों को समय पर मेरिट सूची और फीस जमा करने संबंधी प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।- दयावती, उप प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed