फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People faced difficulties due to waterlogging in several parts of the city.

Rewari News: शहर के कई हिस्सों में जलभराव से लोगों को हुई परेशानी

Thu, 06 Aug 2026 06:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 06 Aug 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
People faced difficulties due to waterlogging in several parts of the city.
भाड़ावास मार्ग पर भरा बारिश का पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंरी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में वीरवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई बारिश लगभग 11 बजे तक जारी रही। शहर के कई हिस्सों में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी हुई। मुख्य सड़कों, बाजारों और निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई और आवागमन में दिक्कतें आईं।
दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। कार्यालय, स्कूल और बाजार जाने वाले लोगों को भी अतिरिक्त समय लगा। दोपहर बाद सड़कों से पानी निकल गया। मौसम विभाग के अनुसार, वीरवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान कम होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा रिकॉर्ड की गई। नाहड़ क्षेत्र में सबसे अधिक 20 मिलीमीटर बारिश हुई। धारूहेड़ा में 16 मिमी, बावल में 15 मिमी, दहिना और कोसली में 14-14 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रेवाड़ी में 12 मिमी, पल्हावास में 11 मिमी और मनेठी में 7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। आगामी दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed