पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police claim possibility of explosion due to gas leak; company says its pipeline is safe.

Rewari News: पुलिस का दावा- गैस रिसाव से धमाके की आशंका, कंपनी ने कहा- हमारी पाइपलाइन सुरक्षित

Tue, 07 Jul 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 07 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police claim possibility of explosion due to gas leak; company says its pipeline is safe.
गैस रिसाव की जांच करने के लिए पहुंचे कर्मचारी। स्रोत : वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। शहर के हंस नगर स्थित पूर्व सैनिक के घर हुए धमाके के मामले में पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हादसे का कारण पाइपलाइन गैस रिसाव प्रतीत हो रहा है। हालांकि विस्फोट की वास्तविक वजह का खुलासा फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगा। दूसरी ओर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कंपनी ने अपनी गैस लाइन को सुरक्षित बताया है।
विज्ञापन

पुलिस और पीएनजी कंपनी के विरोधाभास दावे ने मामले को और उलझा दिया है। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बयान जारी कर बताया कि रविवार शाम साढ़े 4 बजे हंस नगर निवासी पूर्व सैनिक सतबीर चौहान के मकान में धमाके की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

उस समय उनकी बेटी तन्नु घर में कपड़े प्रेस कर रही थी। शुरुआती जांच में आसपास कहीं गैस रिसाव के कारण विस्फोट होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में तन्नु, सतबीर चौहान, मधु, पड़ोसी सीआरपीएफ जवान जयभगवान और खुशी झुलस गए। इनमें तन्नु (23) की हालत गंभीर बनी हुई है उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है।
सोमवार को पीएनजी कंपनी की दो अलग-अलग टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंची थीं। विस्तृत निरीक्षण के बाद कंपनी अधिकारियों ने दावा किया कि उनकी पाइपलाइन और गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित है और कहीं भी रिसाव के संकेत नहीं मिले। यही कारण है कि कंपनी फिलहाल विस्फोट को पीएनजी लाइन से जोड़ने से इनकार कर रही है।

घर की स्थिति विस्फोट की तीव्रता को बयां कर रही
हादसे के बाद घर की स्थिति विस्फोट की तीव्रता को बयां कर रही है। धमाके से मकान के शीशे, खिड़कियां और दरवाजे टूटे पड़े हैं। यहां तक कि गली के दूसरी ओर बने मकान की दीवार पर भी जले हुए शीशे के टुकड़े चिपके मिले हैं। घर में रखे तीन एलपीजी गैस सिलिंडर, प्रेस, फ्रिज और पीएनजी पाइपलाइन सुरक्षित मिली। यही तथ्य जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है कि यदि गैस उपकरण सुरक्षित थे तो इतना शक्तिशाली धमाका आखिर कैसे हुआ।

पूर्व सैनिक के घर हुआ था धमाका
रविवार शाम करीब सवा चार बजे पूर्व सैनिक सतबीर सिंह सीआरपीएफ जवान जयभगवान के साथ अपने घर पर थे। पत्नी मधु और दो वर्षीय भतीजी खुशी भी घर पर थी। बेटी तन्नु कमरे में प्रेस कर रही थी। अचानक तन्नु के कमरे में जोर का धमाका हुआ। धमाके बाद जब जांच टीमें मौके पर पहुंची तो सबकुछ सही मिला। हालांकि अभी पीएनजी की सप्लाई शुरू नहीं हुई थी।

पता चलने के बाद मौके पर पहुंचा
सतबीर चौहान के भतीजे सतीश ने बताया कि घटना के समय वह गांव में था। घटना का पता चलने के बाद मौके पर पहुंचा था। सभी घायल दिल्ली में हैं। तन्नु को रोहतक से दिल्ली रेफर कर दिया था। बाकी सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। आज सुबह एक टीम आई थी। बड़ी टीम को भेजने की बात कहकर वापस चली गई। प्रेस, सिलिंडर, फ्रिज और बाइक सब सुरक्षित हैं, जिस कारण धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

वर्जन
शुरुआती जांच में आसपास कहीं गैस रिसाव के कारण विस्फोट होने की आशंका है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैस लीकेज से यह हादसा हुआ है। अभी फोरेंसिक टीम की फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है।-सुरेंद्र श्योरण, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed