{"_id":"69ea5e15c78c4d3a9601ced0","slug":"polytechnic-admissions-get-off-to-a-slow-start-with-two-applications-received-in-four-days-rewari-news-c-198-1-fth1001-237265-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पॉलिटेक्निक में दाखिलों की धीमी शुरुआत, चार दिन में दो आवेदन आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पॉलिटेक्निक में दाखिलों की धीमी शुरुआत, चार दिन में दो आवेदन आए
विज्ञापन
लिसाना स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लेते विद्यार्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के पॉलिटेक्निक संस्थानों में नए शैक्षणिक सत्र के दाखिले को लेकर इस समय विद्यार्थियों में रुचि नहीं दिखाई दे रही है। दाखिला पोर्टल शुरू हुए चार दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक केवल दसवीं कक्षा के आधार पर दो आवेदन ही प्राप्त हुए हैं।
लिसाना स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के एडमिशन नोडल अधिकारी धर्मपाल यादव ने बताया कि हर वर्ष हरियाणा बोर्ड का दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया में तेजी आती है लेकिन इस बार शुरुआत काफी धीमी रही है।
फिलहाल अधिकांश छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं जिसके कारण आवेदन प्रक्रिया सुस्त बनी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जैसे ही हरियाणा बोर्ड का दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित होगा, उसके तुरंत बाद दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया में तेजी आ जाएगी और अगले सप्ताह से आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
परिणाम जारी होने के बाद छात्र तकनीकी शिक्षा की ओर अधिक आकर्षित होते हैं जिससे पॉलिटेक्निक कोर्सों में दाखिले की रफ्तार भी बढ़ जाती है। दाखिले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दोनों कॉलेजों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं जहां वे प्रवेश से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -
बहुतकनीकी संस्थानों में सीटों की स्थिति
जिले में राजकीय पॉलिटेक्निक लिसाना और धामलावास में विभिन्न ट्रेडों को मिलाकर कुल 780 सीटें उपलब्ध हैं। लिसाना संस्थान में मैकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी की 60-60 सीटें हैं। वहीं धामलावास पॉलिटेक्निक में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी की 60-60 सीटें उपलब्ध हैं जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल में 30-30 सीटें निर्धारित हैं।
-- -- -- -- -- --
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
अभ्यर्थियों को 10वीं की मार्कशीट, रिजल्ट कॉपी, बैंक पासबुक, परिवार पहचान पत्र, कैटेगरी सर्टिफिकेट व आय प्रमाण पत्र तैयार रखने होंगे। पीपीपी में कैटेगरी व आय वेरिफाइड होना जरूरी है। विद्यार्थी का नाम, पिता व माता का नाम मैट्रिक प्रमाणपत्र के अनुसार होना चाहिए। 12वीं (नॉन मेडिकल) के आधार पर आवेदन करने वालों को 10वीं व 12वीं दोनों के प्रमाणपत्र लाने होंगे।
-- -- -- -- -- --
वर्जन :
पॉलिटेक्निक शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जारी शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी 18 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। फिलहाल अगले सप्ताह से आवेदन की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। -धर्मपाल यादव, एडमिशन नोडल अधिकारी, पॉलिटेक्निक लिसाना
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X