सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Proper nutrition is the key to health: Dr. Jaipal

उचित पोषण स्वास्थ्य की कुंजी : डॉ. जयपाल

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 14 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Proper nutrition is the key to health: Dr. Jaipal
कार्यक्रम के दौरान एकजुट विद्यार्थी व​ शिक्षक। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के योग विभाग की ओर से आहार और उपयोगिता पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ. जयपाल सिंह राजपूत ने कहा कि उचित पोषण ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी है।
Trending Videos


मुख्य वक्ता होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म विभाग से डॉ. विक्रांत ने संतुलित आहार की अनिवार्यता, स्वस्थ खान-पान की आदतों और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में उचित पोषण की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिना संतुलित पोषण के न तो शरीर सशक्त रह सकता है और न ही मस्तिष्क।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने पोषक तत्वों, प्रभावी आहार योजना तथा दैनिक जीवन में संतुलित भोजन के व्यावहारिक पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर योग विभाग से डॉ. अमनदीप, डॉ. धर्मबीर यादव, प्रवीण, अमित कुमार और विभाग के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed