सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Piyush, Honey and Anshita first in Yoga Olympiad

Rewari News: योग ओलंपियाड में पीयूष, हनी और अंशिता प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 15 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Piyush, Honey and Anshita first in Yoga Olympiad
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को खंड स्तरीय योगा ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने की।
Trending Videos

अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग और प्राणायाम के प्रति जागरूक करना है। प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि योग और प्राणायाम शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का सर्वोत्तम माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अंडर-14 बाल वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय बीकानेर के पीयूष ने प्रथम, पीयूष ने द्वितीय और रोहन ने तृतीय स्थान प्राप्त किरा। अंडर-14 बालिका वर्ग में हनी प्रथम, पूजा द्वितीय और योगिता तृतीय स्थान पर रही।
अंडर-17 बाल वर्ग में गवर्नमेंट हाई स्कूल चिल्हड़ के चिराग ने प्रथम तथा जितेंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में बीकानेर विद्यालय की अंशिता प्रथम, गुंजन द्वितीय और दिव्या तृतीय स्थान पर रही। अंडर-19 वर्ग में बीकानेर विद्यालय की काजल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
आयुष विभाग से योग शिक्षक जयदीप आर्य और सतीश कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए योग और आयुर्वेद को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नीतू कुमारी, एसएमसी सदस्य कैप्टन फकीर चंद, अध्यापक रविंद्र कुमार सैनी, कृष्ण कुमार शर्मा, नरेंद्र सिंह और कुमारी तनीषा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed