{"_id":"6a069f2758bcaf999004aa34","slug":"road-accident-in-rewari-school-bus-and-canter-collide-on-delhi-jaipur-highway-driver-injured-chaos-ensues-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में सड़क हादसा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्कूल बस और कैंटर की टक्कर, चालक घायल; अफरा-तफरी का माहौल बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में सड़क हादसा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्कूल बस और कैंटर की टक्कर, चालक घायल; अफरा-तफरी का माहौल बना
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 15 May 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी, ताकि हाईवे पर यातायात सामान्य किया जा सके।
दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक सड़क हादसे में स्कूल बस और कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह दुर्घटना मसानी बैराज के पास हुई, जिससे हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और राहत कार्य शुरू किया गया।
Trending Videos
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कई बच्चों के घायल होने की भी सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा ले रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी, ताकि हाईवे पर यातायात सामान्य किया जा सके। हालांकि हादसे के समय बस में कितने लोग सवार थे और किसी अन्य के घायल होने की सूचना है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार या लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।