{"_id":"69d7ecced88165678a08b4be","slug":"resolve-pending-revenue-matters-on-priority-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-236507-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व के लंबित मामलों का प्राथमिकता से करें समाधान : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व के लंबित मामलों का प्राथमिकता से करें समाधान : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
राजस्व विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते डी
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व विभाग से जुड़े लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश मातहत अधिकारियों को दिया।
डीसी ने ततीमा अपडेटेशन, मॉर्डन राजस्व रिकॉर्ड रूम, इंतकाल, पेपरलेस रजिस्ट्री व एग्री स्टैक आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एग्री स्टैक से किसानों को जोड़ने का उद्देश्य एक डेटाबेस तैयार करना है जिसमें किसानों की पहचान, भूमि रिकॉर्ड और फसल संबंधी जानकारी मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि नागरिकों को पारदर्शी व सुगम राजस्व सेवाएं उपलब्ध करवाई जाए। बैठक से पहले वित्त आयुक्त राजस्व एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने प्रदेशभर के जिला उपायुक्त के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्व विभाग संबंधित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
डीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व विभाग से संबंधित जो केस लंबित हैं उनका जल्द निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि ततीमा को तय समय में पूरा करना सुनिश्चित करें।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा नागरिकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से पेपरलेस सिस्टम शुरू किया गया है, जिसके तहत नागरिकों को पारदर्शी व सुगम राजस्व सेवाएं दी जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदनों का समयबद्ध निपटान करते हुए पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी लाएं। यदि किसी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होती है तो उसके तुरंत बाद ऑनलाइन इंतकाल करना सुनिश्चित करें ताकि भूमि रिकॉर्ड निर्धारित समय में अपडेट हो सके।
उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सभी तहसीलों में हो रही पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि तहसीलों में सरल, निश्चित और प्रभावी प्रक्रिया की जाए, ताकि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। बैठक में डीआरओ प्रदीप देशवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -
Trending Videos