{"_id":"6adcefa43a752351b30a198e","slug":"sahil-first-in-fencing-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-247679-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फेंसिंग प्रतियोगिता में साहिल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फेंसिंग प्रतियोगिता में साहिल प्रथम
Sat, 24 Oct 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
फेंसिंग प्रतियोगिता के दौरान एकजुट खिलाड़ी व अधिकारी। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को रेवाड़ी फेंसिंग सेंटर में एपी फेंसिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें साहिल यादव ने प्रथम, यक्षित ने द्वितीय और प्रिंस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खिलाड़ियों को अपनी ऊर्जा खेल, अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सचिन, एशियन कैडेट कप कांस्य पदक विजेता जितेश यादव तथा कैडेट नेशनल चैंपियन विवेक कुमार को सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।
जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि इस सप्ताह अभियान का मुख्य संदेश नशे से दूरी के साथ पारंपरिक खेलों से जुड़ाव के साथ स्वस्थ युवा, मजबूत भारत, विकसित भारत है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना, खेल भावना को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। यह प्रतियोगिता सभी खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रही। मेरा युवा भारत से प्रशासनिक सहायक विनय राव और सुशील उपस्थित रहे।