पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sales of cotton clothes increased due to the heat.

Rewari News: गर्मी के चलते सूती कपड़े की बिक्री बढ़ी

Mon, 06 Jul 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 06 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sales of cotton clothes increased due to the heat.
कपड़े की खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : निरीक्षण के दौरान विभागीय बाबू से पूछताछ करती, महापौर। संवाद
रेवाड़ी। जिले में बढ़ती गर्मी और तेज धूप का असर अब कपड़ा बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। तापमान बढ़ने के साथ ही लोग गर्मी से राहत पाने के लिए सूती कपड़ों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

इसके चलते बाजार में सूती सूट, टी-शर्ट, शर्ट और अन्य हल्के परिधानों की मांग लगातार बढ़ रही है। कपड़ा कारोबारियों के अनुसार इन दिनों ग्राहक सबसे अधिक सूती कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह की सूती शर्ट और टी-शर्ट आकर्षक रंगों और डिजाइनों में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

ब्रास मार्केट के कपड़ा कारोबारी पुनित ने बताया कि उनकी दुकान पर सूती कपड़ों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं, जिन्हें ग्राहक पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तापमान बढ़ने के साथ ही सूती कपड़ों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नया मार्केट के दुकानदार रोहित गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों की मांग को देखते हुए नया स्टॉक मंगाया गया है। इसमें बेहतर गुणवत्ता और आधुनिक डिजाइन वाले सूती परिधान शामिल हैं। बाजार में सूती शर्ट की कीमत 200 रुपये से लेकर 1800 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed