{"_id":"698cc4abd973914d0006bff8","slug":"selection-trials-for-the-76th-junior-national-basketball-championship-on-15th-rewari-news-c-198-1-rew1001-233425-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 76वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल 15 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 76वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल 15 को
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। 22 से 29 अप्रैल 2026 तक पुडुचेरी में आयोजित होने वाली 76वीं राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा राज्य की पुरुष एवं महिला टीमों का चयन ट्रायल 15 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया सुबह 10 बजे भीम स्टेडियम भिवानी (हरियाणा) में शुरू होगी।
बास्केटबॉल संघ के प्रधान डॉ. धीरज सांगवान ने बताया कि हरियाणा राज्य की जूनियर बास्केटबॉल टीम के लिए यह ओपन ट्रायल रखा गया है। इसमें वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म 1 जनवरी 2008 या उसके बाद हुआ हो। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
चयन प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। इसके लिए निर्धारित लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
संघ की ओर से सभी पात्र खिलाड़ियों से समय पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लेने का आह्वान किया गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा जताई है। संवाद
Trending Videos