फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sewage overflow caused dirty water to enter homes, making life difficult for residents.

Rewari News: सीवर ओवरफ्लो से घरों में घुसा गंदा पानी, लोगों का जीना हुआ मुश्किल

Thu, 06 Aug 2026 05:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 06 Aug 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Sewage overflow caused dirty water to enter homes, making life difficult for residents.
पानी में खड़े होकर विरोध जताते वार्डवासी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बावल। कस्बे के वार्ड नंबर एक में हल्की बारिश ने ही जल निकासी व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी है। बारिश के बाद सीवर ओवरफ्लो होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। हालात यह हैं कि बरसाती और गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है। इससे मोहल्लावासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अंगूरी देवी, कृष्णा, शकुंतला, रामादेवी, मुंशी, छोटा देवी, भोलाराम, मनीष, कुलदीप आदि ने कहा कि दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सीवर जाम और ओवरफ्लो हो चुके हैं, जिसके कारण पानी निकल नहीं पा रहा है। बरसात का गंदा पानी घरों के कमरों तक पहुंच गया है। इससे परिवारों का रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बारिश के बाद परेशान लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों के अंदर गंदा पानी भरने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा जहरीले जीव-जंतुओं के आने की आशंका बनी हुई है। मोहल्लावासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
-------------------
पानी घुटनों तक आ गया है। 23 साल से समस्या है। अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। सीएम विंडो पर भी दरखास्त लगा चुके हैं। जल्द एसडीएम से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे। फिर भी समाधान नहीं होगा तो आंदोलन करेंगे।-कुलदीप सैनी
-----------------
पानी घर के अंदर भरा है। जब बारिश होती है तो यही हालात हो जाते हैं। कई साल बीत गए, फिर भी कुछ नहीं हो पाया है। हालात काफी खराब हो गए हैं। राजनेता सिर्फ वोट लेने आ जाते हैं। हम परेशान हैं, हमारा सुनने वाला कोई नहीं है।-अंगूरी
--------------

सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है। इससे बदबू और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना है। प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।-रजनी

-------------------

घरों के अंदर गंदा पानी भरने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा जहरीले जीव-जंतुओं के आने की आशंका बनी हुई है। मगर फिर भी समाधान नहीं हो पा रहा है।-भतेरी

पानी में खड़े होकर विरोध जताते वार्डवासी। संवाद

पानी में खड़े होकर विरोध जताते वार्डवासी। संवाद

पानी में खड़े होकर विरोध जताते वार्डवासी। संवाद

पानी में खड़े होकर विरोध जताते वार्डवासी। संवाद

पानी में खड़े होकर विरोध जताते वार्डवासी। संवाद

पानी में खड़े होकर विरोध जताते वार्डवासी। संवाद

पानी में खड़े होकर विरोध जताते वार्डवासी। संवाद

पानी में खड़े होकर विरोध जताते वार्डवासी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed