सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shortage of LPG cylinders, electric stove becomes a support

Rewari News: रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत, इलेक्ट्रिक स्टोव बना सहारा

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Shortage of LPG cylinders, electric stove becomes a support
बावल मार्ग पर बिजली का चूल्हा खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। गैस सिलिंडर की देरी से डिलीवरी के चलते लोगों ने विकल्प के रूप में बिजली के चूल्हे (इलेक्ट्रिक स्टोव) का सहारा लिया है। इसके चलते इन दिनों इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग में बढ़ोतरी हुई है।
Trending Videos

दुकानदारों का कहना है कि पहले जहां बिजली के चूल्हों की बिक्री सीमित थी वहीं अब हर दिन ग्राहक इन्हें खरीदने पहुंच रहे हैं। खासकर मध्यम वर्गीय परिवार और किराए पर रहने वाले लोग इस विकल्प को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावल रोड स्थित व्यापारी रोहित यादव ने बताया कि पिछले एक महीने में इलेक्ट्रिक चूल्हों की बिक्री लगभग दोगुनी हो गई है। पहले 1 से 2 ही किसी दिन बिक पाते थे। अब 10 से 12 की बिक्री हो रही है।
ग्राहक सिंगल बर्नर और इंडक्शन चूल्हों की ज्यादा मांग कर रहे हैं, क्योंकि ये किफायती होने के साथ-साथ इस्तेमाल में भी आसान हैं। कई बार तो मांग इतनी ज्यादा हो जाती है कि स्टॉक भी खत्म हो जाता है।
दुकानदार जयदीप का कहना है कि गैस सिलिंडर समय पर नहीं मिलने के कारण लोग बड़ी संख्या में बिजली के चूल्हे खरीद रहे हैं। मांग बढ़ने के चलते इनके दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जो चूल्हा पहले करीब 1500 रुपये तक बिकता था। वह अब 2 हजार रुपये के पार पहुंच गया है।

-
प्रकार पहले के दाम -मौजूदा दाम
सिंगल बर्नर इलेक्ट्रिक स्टोव-- 1,500 --2,000

डबल बर्नर इलेक्ट्रिक स्टोव- -2,500- -3,000
सिंगल बर्नर इंडक्शन चूल्हा- -2,000- -2,700

पोर्टेबल इंडक्शन स्टोव- -2500- -3800
इनबिल्ट इंडक्शन चूल्हा-- 4,000- -6,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed