सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Skill development is essential for a self-reliant India: Prof. Ashwini

आत्मनिर्भर भारत के लिए कौशल विकास जरूरी : प्रो. अश्विनी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Skill development is essential for a self-reliant India: Prof. Ashwini
रेवाड़ी। आईजीयू में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन पर प्रतिभागियों को सम्मानित करते
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में कौशल संवर्धन एवं व्यावसायिक विकास केंद्र, वाणिज्य विभाग और पर्यटन एवं प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन वीरवार को हुआ। स्वदेशी शोध संस्थान के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में शोध और कौशल विकास पर जोर दिया गया। मुख्य वक्ता प्रो. अश्विनी महाजन ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए कौशल विकास जरूरी है।
Trending Videos

मुख्य अतिथि प्रो. एसएन सचदेवा और प्रो. बीआर कंबोज रहे। विशिष्ट अतिथि प्रो. एसके अग्रवाल और मुख्य वक्ता अर्थशास्त्री प्रो. अश्विनी महाजन उपस्थित रहे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने की। उन्होंने अतिथियों को स्मृति चिह्न व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने शोध की नई प्रवृत्तियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक प्रो. रितु बजाज ने दो दिवसीय कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रो. एसके अग्रवाल ने उद्योग और शिक्षा के समन्वय से विद्यार्थियों में उद्यमशीलता बढ़ाने पर जोर दिया। प्रो. बी.आर. कंबोज ने शोध में गुणवत्ता और सॉफ्ट स्किल विकास की आवश्यकता बताई।
प्रो. एस.एन. सचदेवा ने शोध को मानव कल्याण से जोड़ने और कृषि क्षेत्र में सुधार पर बल दिया। मुख्य वक्ता प्रो. अश्विनी महाजन ने आत्मनिर्भर भारत के लिए कौशल विकास को जरूरी बताया।
कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि ऐसे आयोजनों के विचारों को व्यवहार में लागू करना जरूरी है। सम्मेलन में 230 प्रतिभागियों ने भाग लिया और कुल 140 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें 55 ऑनलाइन और 85 ऑफलाइन थे। कुल 12 सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed