{"_id":"6a7475ee37fb5f64810e9591","slug":"students-played-the-roles-of-the-prime-minister-and-the-leader-of-the-opposition-rewari-news-c-198-1-rew1001-243169-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई
Thu, 06 Aug 2026 05:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Aug 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
राजकीय कन्या विद्यालय जुड्डी में आयोजित युवा संसद। स्रोत : स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। खंड नाहड़ के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुड्डी में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने संसद की कार्रवाई का जीवंत मंचन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने अध्यक्ष, महासचिव, प्रधानमंत्री, मंत्री और नेता प्रतिपक्ष की भूमिकाएं निभाईं। विद्यार्थियों ने नई संसद के सदस्यों की शपथ और शोक संदेश का प्रदर्शन किया। प्रश्नकाल, शून्यकाल और कानून पारित करने जैसी प्रक्रियाओं का भी सफल मंचन किया गया।
राजनीतिक शास्त्र प्रवक्ता रामगिरी और इतिहास प्रवक्ता सरोज यादव ने तैयारी में विशेष योगदान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को संसद की कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया। विद्यालय के प्राचार्य विजेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर से डॉ. निरेन पाल सिंह और डॉ. सुरेंद्र कुमार निर्णायक मंडल में थे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। निर्णायक मंडल ने अध्यक्ष प्रतिज्ञा और विपक्षी नेता विधि के प्रदर्शन को उत्कृष्ट बताया। मुस्कान, संजना, राधिका और सौरव को भी बेहतर प्रस्तुति के लिए प्रोत्साहित किया गया।