पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ten-month-old infant found infected with dengue; preventive measures initiated.

Rewari News: दस महीने का बच्चा मिला डेंगू से संक्रमित, बचाव के उपाय शुरू

Mon, 06 Jul 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 06 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ten-month-old infant found infected with dengue; preventive measures initiated.
रेवाड़ी। जिले के खरखड़ी गांव में एक दस महीने का बच्चा डेंगू से संक्रमित मिला है। इस सीजन में यह पहला डेंगू पॉजिटिव केस है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जुलाई को एंटी डेंगू माह घोषित कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन डेंगू का मामला मिलने के बाद सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

अगस्त और सितंबर में डेंगू के अधिक मामले सामने आते हैं। इन दो महीनों में डेंगू के प्रभाव को कम करने के लिए राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जुलाई को एंटी डेंगू माह घोषित किया है।
विज्ञापन

एमपीएचडब्ल्यू और ब्रीडिंग चेकर कर्मचारियों ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन अभियान चलाया है। टीमें घर-घर जाकर कूलर, गमलों, टायरों और छतों पर जमा पानी की जांच कर रही हैं। मौके पर ही लार्वा को नष्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल रेवाड़ी ने डेंगू से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। वन महोत्सव के चलते पहले हफ्ते में पौधरोपण के साथ सोर्स रिडक्शन को जोड़ा गया है। एक पेड़, एक टेमीफोस के संकल्प के साथ काम हो रहा है, ताकि नए पौधों के गड्ढों में पानी न रुके।
अस्पताल के कैंपस में हर शुक्रवार को डेंगू ते वार मुहिम चलाई जाएगी। इसके तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और नर्सिंग स्टूडेंट्स छत, वाटर कूलर और एसी की ट्रे की जांच करेंगे। ओपीडी में आने वाले हर बुखार के मरीज का एनएस-1 एलाइजा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
जोगेंद्र तंवर ने बिना डॉक्टर की सलाह के एस्पिरिन या स्टेरॉयड का सेवन न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शाम के समय पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर बाहर निकलें। घरों के आसपास या अंदर कहीं भी पानी नहीं ठहरने दें।
ब्लड बैंक में तैयार रखा जाए 20 यूनिट प्लेटलेट्स
जिला मलेरिया नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन जोगेंद्र तंवर ने सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक को निर्देश दिए हैं। ब्लड बैंक में कम से कम 20 यूनिट प्लेटलेट्स का स्टॉक हमेशा तैयार रखा जाए। उन्होंने कहा कि डेंगू के हर मरीज को प्लेटलेट्स की जरूरत नहीं होती है। केवल रक्तस्राव की स्थिति में ही प्लेटलेट्स चढ़ाए जाने चाहिए। जिला मॉलिक्यूलर लैब को एलाइजा किट्स का पर्याप्त स्टॉक रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। एसि्


90 फीसदी केस कम करने का लक्ष्य
पिछले साल जिले में डेंगू के करीब 300 मामले सामने आए थे। इस वर्ष जनस्वास्थ्य विभाग ने बेहतर रणनीति और जनसहयोग से 90 फीसदी तक केस कम करने का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य जनभागीदारी और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से हासिल किया जाएगा। सुरक्षित रहने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed