सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The aim of the yoga camp is to contribute to health and building society: Mukesh

योग शिविर का उद्देश्य निरोग और समाज के निर्माण में योगदान देना : मुकेश

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Jun 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
The aim of the yoga camp is to contribute to health and building society: Mukesh
योग शिविर में भाग लेते लोग। स्रोत : समिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कोसली। पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में गांव कोसली में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन महिला पतंजलि योग समिति की तहसील प्रभारी राजेश बाई और प्रोफेसर सुनील कुमार ने दीप जलाकर किया।

मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ, निरोग और संस्कारित समाज के निर्माण में योगदान देना है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत अधिक से अधिक लोगों को नियमित योगाभ्यास से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर सुनील कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में तनाव, अनियमित जीवनशैली एवं बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक प्रभावी एवं सरल समाधान है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। शिविर में जसवंत सिंह फौजी, प्रवक्ता प्रहलाद सिंह, राजबाला, कमला, सुशीला, सरोज, कांता, मुकेश, सुषमा, सरला सहित साधकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed