सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Told about real life communication in summer camp

Rewari News: समर कैंप के में वास्तविक जीवन संवाद के बारे में बताया

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Jun 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Told about real life communication in summer camp
समर कैंप में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
फोटो : 11
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। शहीद मेजर विकास यादव राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली में सात दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन वास्तविक जीवन संवाद के बारे में बताया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर से समर कैंप निरीक्षण के लिए आए डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत करना आदि जीवन के वास्तविक संदर्भों के बारे में समझाया। प्राचार्य अनूप सिंह ने बताया कि छात्राओं को वर्चुअल टूर के माध्यम से आगरा, मनाली आधुनिक सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण करवाया गया। इसी के साथ बुक स्टॉल लगाकर वास्तविक जीवन संवाद भी करवाया गया।
वरिष्ठ प्रवक्ता बाल योगेश्वर ने बताया कि भारतीय भाषा समर कैंप का उद्देश्य अभिव्यक्ति शैली को मजबूत करना और विद्यार्थियों के व्यवहार को संस्कृति के अनुसार व सामाजिकता सीखना है। इस मौके पर मनीषा, अनीता, पुष्पा, भूपेंद्र, लता आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed