{"_id":"6967e2165f76ae789a0d8306","slug":"the-biting-cold-is-still-bothering-us-rewari-news-c-198-1-fth1001-232047-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अब भी सता रही कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अब भी सता रही कड़ाके की ठंड
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 9रेवाड़ी। सरसों के खेत में सुबह के समय छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में लगातार दो दिनों तक तापमान शून्य से नीचे बने रहने के बाद अब मौसम में मामूली सुधार दर्ज किया गया है। हालांकि कड़ाके की ठंड का असर अब भी बरकरार है। सुबह-शाम लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री और न्यूनतम तापमान में आधे डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। दिन में अच्छी धूप निकलने से लोगों को कुछ हद तक राहत जरूर मिली लेकिन ठंडी हवाओं के चलते गलन बनी रही।
जनवरी की शुरुआत से ही मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड जबकि दोपहर में निकलने वाली धूप से अस्थायी राहत मिल रही है। इसका असर आमजन के साथ-साथ कृषि कार्यों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। वहीं किसानों का कहना है कि यदि न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट आती है तो रबी फसलों की पैदावार प्रभावित हो सकती है।
खासकर सरसों और सब्जी की फसलों पर पाले का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए कृषि विशेषज्ञ किसानों को सुबह और शाम के समय हल्की सिंचाई करने की सलाह दे रहे हैं ताकि फसलों को पाले से बचाया जा सके। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी शीत हवा चलने से रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है जबकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
कुछ क्षेत्रों में पाला पड़ने की आशंका भी जताई गई है। वहीं 16 और 19 जनवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इनके प्रभाव से 17 और 18 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।
Trending Videos