पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Chairperson and 18 councilors in Dharuhera will take the oath today.

Rewari News: धारूहेड़ा में प्रधान व 18 पार्षद आज लेंगे शपथ, समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत

Mon, 06 Jul 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 06 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The Chairperson and 18 councilors in Dharuhera will take the oath today.
धारूहेड़ा नगर पालिका। संवाद
धारूहेड़ा। नगर पालिका धारूहेड़ा का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को शाम चार बजे से आयोजित किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह होंगे। इसमें प्रधान सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा और 18 वार्डों के पार्षद पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
विज्ञापन

वार्ड एक से कविता, वार्ड दो से देवेंद्र शर्मा और वार्ड तीन से त्रिलोक सिंह, वार्ड चार से निहाल सिंह, वार्ड पांच से गोपाल और वार्ड छह से कृष्णा देवी, वार्ड सात से मोनिका, वार्ड आठ से अमन राव, वार्ड नौ से रंजन यादव, वार्ड 10 से अमित यादव, वार्ड 11 से रीना रानी, वार्ड 12 से धर्मवीर शपथ लेंगे।
विज्ञापन

इसी प्रकार वार्ड 13 से प्रिया, वार्ड 14 से अनिल और वार्ड 15 से किरण, वार्ड 16 से मनीषा सैनी, वार्ड 17 से मंशा सैनी, वार्ड 18 से सुमित्रा देवी शपथ लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारूहेड़ा नगर पालिका का चुनाव 10 मई को हुआ था। नगर पालिका का कार्यकाल 17 जून को खत्म हुआ था। 12 जून को नोटिफिकेशन जारी कर चेयरमैन अजय जांगड़ा और 18 पार्षदों को निर्वाचित घोषित किया गया।

निवर्तमान चेयरमैन का चुनाव परिणाम
निवर्तमान चेयरमैन कंवर सिंह यादव ने वर्ष 2020 में निर्दलीय चुनाव जीता था। चुनाव जीतने के बाद वह भाजपा में शामिल हुए थे। कंवर सिंह को इस बार भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद थी। टिकट की दौड़ में वह अंतिम समय में पिछड़ गए। इसके बाद कंवर सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।


वार्ड 16 की जीत पर विवाद
वार्ड 16 से पार्षद चुनी गई मनीषा सैनी की जीत को कोर्ट में चुनौती दी गई है। दीपा रस्तोगी ने मनीषा की जीत के खिलाफ याचिका दायर की है। कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ मनीषा को शपथ लेने की इजाजत दी है। मनीषा ने यह चुनाव केवल तीन वोटों के अंतर से जीता था। दीपा रस्तोगी ने चुनाव में फर्जी वोट डलवाने के आरोप लगाए हैं।

धारूहेड़ा नगर पालिका। संवाद

धारूहेड़ा नगर पालिका। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed