पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The condition of the Rajiv Gandhi Sports Stadium in Manethi is poor.

Rewari News: मनेठी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम की हालत खराब

Mon, 06 Jul 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 06 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The condition of the Rajiv Gandhi Sports Stadium in Manethi is poor.
मनेठी स्थित खेल स्टेडियम, जिसकी हालत खराब। संवाद
रेवाड़ी। मनेठी गांव स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम की स्थिति खराब है। स्टेडियम में बुनियादी सुविधाओं का भारी कमी के कारण खिलाड़ी ठीक से अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम की चारदीवारी कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। खेल मैदान का रखरखाव नहीं होने के कारण मैदान ऊबड़-खाबड़ हो गया है, जिससे अभ्यास के दौरान चोट लगने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्टेडियम में पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और पर्याप्त प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। बरसात के दिनों में मैदान में पानी भर जाने से अभ्यास पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज, सोनू, कर्मबीर, राहुल आदि खिलाड़ियों का कहना है कि उन्होंने स्टेडियम की स्थिति सुधारने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई बार जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे हैं।
इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते स्टेडियम की मरम्मत और रखरखाव नहीं कराया गया तो क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं का भविष्य प्रभावित हो सकता है।
ग्रामीणों का भी मानना है कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर खेल स्टेडियमों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उनका कहना है कि बेहतर सुविधाएं मिलने पर क्षेत्र के खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

प्रशासन से मांग की है कि राजीव गांधी खेल स्टेडियम की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, मैदान को समतल बनाया जाए तथा पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए चारदीवारी जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed