{"_id":"6ad50c848076e351520f5bc7","slug":"the-meeting-with-sugriva-and-the-slaying-of-bali-were-enacted-rewari-news-c-198-1-sroh1010-247365-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुग्रीव मिलन और बाली वध का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुग्रीव मिलन और बाली वध का हुआ मंचन
Sun, 18 Oct 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
श्री शिव रामलीला मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत: आयोजक
रेवाड़ी। श्रीशिव रामलीला समिति नई अनाज मंडी की ओर से आयोजित रामलीला के सातवें दिन पंचवटी में सीता हरण, राम-लक्ष्मण का विलाप, शबरी उद्धार, सुग्रीव से मिलन, बाली वध और हनुमानजी के सीता माता की खोज में निकलने तक की लीलाओं का मंचन किया गया।
समिति के महासचिव दीपक मंगला ने बताया कि सातवें दिन की रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि राहुल चंद और ईशा चंद ने रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से समाज को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जुड़ने का अवसर मिलता है। मुख्य अतिथियों ने आयोजन समिति को सफल धार्मिक आयोजन के लिए बधाई दी और उपस्थित दर्शकों को बुजुर्गों की सेवा करने की शपथ भी दिलवाई। रामलीला का निर्देशन कपिल चंद शर्मा और डॉ. श्याम बिहारी ने किया, जबकि मंच संचालन एडवोकेट भूपेंद्र गुप्ता ने किया। एडवोकेट नितेश अग्रवाल ने प्रोम्प्टिंग की जिम्मेदारी निभाई।