{"_id":"6a74787bcdd116814007c556","slug":"traders-were-informed-about-the-use-and-utility-of-the-portal-rewari-news-c-198-1-rew1009-243176-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: व्यापारियों को पोर्टल के उपयोग और उपयोगिता बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: व्यापारियों को पोर्टल के उपयोग और उपयोगिता बताई
Thu, 06 Aug 2026 05:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Aug 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
भिवाड़ी के सदर बाजार में आयोजित आइटीएमएस कार्यक्रम में पदाधिकारीयों का स्वागत करते व्यापारी। सं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवाड़ी। व्यापार मंडल समिति ने सदर बाजार पार्क में आईटीएमएस पोर्टल पर संगोष्ठी आयोजित की। राज्य जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को पोर्टल की उपयोगिता समझाई। इसमें संयुक्त आयुक्त रितु यादव, सहायक आयुक्त मनोज खटीक, राज्य कर अधिकारी तरुण मित्तल तथा राजेश मीणा मौजूद रहे।
पोर्टल के माध्यम से व्यापारी एसजीएसटी, सीजीएसटी और आईजीएसटी का इनपुट-आउटपुट जांच सकते हैं। यह गलत प्रविष्टि होने पर भी जानकारी उपलब्ध कराता है। व्यापारी पोर्टल पर सुझाव भी दे सकते हैं, जिन्हें राजस्थान सरकार केंद्रीय स्तर तक पहुंचाएगी। अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जीएसटी विभाग हमेशा उनके साथ है। इस अवसर पर भिवाड़ी व्यापार महासंघ के मुख्य समन्वयक सुनील तायल मौजूद थे। भिवाड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिकिशन शर्मा और पूर्व अध्यक्ष महेंद्र मंगला भी मौजूद थे। संवाद