{"_id":"69c1849b33efa22483054196","slug":"two-daughters-won-gold-and-silver-medals-in-the-para-athletics-championship-rewari-news-c-198-1-rew1003-235543-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो बेटियों ने जीते स्वर्ण व रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो बेटियों ने जीते स्वर्ण व रजत पदक
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। अपने कोच टेकचंद के साथ खिलाड़ी सरला देवी और तमन्ना। स्रोत: कोच
विज्ञापन
रेवाड़ी। भुवनेश्वर में आयोजित 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले की दो बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं। सुंदरोज की सरला ने स्वर्ण पदक और तमन्ना ने रजत पदक जीता है।
सरला देवी बावल खेल स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। उन्होंने एफ-53 वर्ग के डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, तमन्ना ने एफ-11 कैटेगरी में डिस्कस थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।
दोनों खिलाड़ी कोच टेकचंद के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी ममता देवी सहित अन्य प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। कोच टेकचंद ने बताया कि दोनों खिलाड़ी रोजाना सुबह-शाम कई घंटे अभ्यास करती हैं। वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।
दोनों खिलाड़ियों का अगला लक्ष्य अक्तूबर में जापान में होने वाली एशियन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेना है। इसके लिए वे लगातार कड़ी मेहनत कर रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
सरला देवी की उपलब्धियां
सरला देवी ने 23वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स 2025 (चेन्नई) में सिल्वर मेडल, खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 (दिल्ली) में जेवलिन थ्रो में सिल्वर और डिस्कस थ्रो में ब्रांज मेडल जीता। अब 2026 में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया है।
-- -- -- -- -- -
तमन्ना की उपलब्धियां
तमन्ना ने 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स 2026 में सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल तथा 2025 की नेशनल चैंपियनशिप में दोनों स्पर्धाओं में ब्रांज मेडल हासिल किया था।
Trending Videos