सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Census will be conducted through digital medium

Rewari News: डिजिटल माध्यम से करवाई जाएगी जनगणना

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 24 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Census will be conducted through digital medium
विज्ञापन
रेवाड़ी। जनगणना कार्य के निदेशक डॉ. ललित जैन ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जाना चाहिए। अधिकारी इस कार्य को गंभीरता से लें और आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में तैयारियां पूर्ण करें। जनगणना कार्य डिजिटल माध्यम से कराया जाएगा।
Trending Videos

लघु सचिवालय में सोमवार को हुई आयोजित समीक्षा बैठक में जनगणना कार्य के निदेशक डॉ. ललित जैन ने जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि आगामी जनगणना पूर्ण रूप से डिजिटल माध्यम से करवाई जाएगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता, गति और सटीकता सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं है, इसलिए जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।
जनगणना कार्य के दौरान पहुंचे जाने वाले सवालों की सही जानकारी देना और इसकी विश्वसनीयता के बारे में आमजन को जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। इसके लिए विद्यालयों में जनगणना कार्य को लेकर भाषण और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों को जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।


ट्रेनर्स को दिया जा चुका है प्रशिक्षण
बैठक में डीसी अभिषेक मीणा ने जनगणना को लेकर अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ड्यूटी निर्धारण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इसके अलावा, डिजिटल जनगणना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। डीसी ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य को समय पर पूरा किया जाएगा।

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed