पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Union Agriculture Minister to inaugurate and lay foundation stones for projects today.

Rewari News: आज होगा 121 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Tue, 30 Jun 2026 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Union Agriculture Minister to inaugurate and lay foundation stones for projects today.
बावल। स्थानीय कृषि महाविद्यालय में 30 जून को आयोजित खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 121 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और हिसार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बलदेव राज कंबोज मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि भूमि की उर्वरता बनाए रखने, उत्पादन लागत घटाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और किसानों को वैज्ञानिक एवं लाभकारी खेती के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्रों के तत्वावधान में 1 से 30 जून तक खेत बचाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस अभियान का समापन मंगलवार को होगा। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हरियाणा के लिए एफपीओ मिशन का शुभारंभ करेंगे। समारोह से पहले चौहान परिसर में बनाई गई चौपाल पर प्रगतिशील किसानों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ कृषि औद्योगिकी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। प्रदर्शनी में नवीनतम कृषि तकनीक, उन्नत कृषि यंत्र, प्राकृतिक खेती, मृदा एवं जल संरक्षण, फसल विविधीकरण और कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा।

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि समारोह के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बावल विधानसभा क्षेत्र के लिए 121 करोड़ 4 लाख 78 हजार रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।
इन परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
19.75 करोड़ रुपये की लागत से बने राजकीय महिला महाविद्यालय, बावल का उद्घाटन।
20.29 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नगर पालिका बावल के पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्पलेक्स का लोकार्पण।
इन योजनाओं की रखी जाएगी आधारशिला
आईएमटी बावल फेज-3 में 31.26 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड।
एम्स माजरा भालखी के लिए 28.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नहर आधारित जलघर।
रांसी माजरी में 6.60 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाला 33 केवी सब स्टेशन।
बिदावास में 8.19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 33 केवी सब स्टेशन।
49.08 लाख रुपये की लागत से गांव बिशनपुर-गुज्जर माजरी तथा गुर्जरों की ढाणी-पिलियों की ढाणी तक लिंक रोड।
बाखापुर कसोला गांव में 4.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी)।
गांव मनेठी और भालखी माजरा में 1.11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दो सब हेल्थ सेंटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed