पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Union Minister Shivraj Singh and CM Nayab Saini gift projects worth crores in Rewari

Rewari: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह और CM नायब सैनी ने दी करोड़ों की सौगात, 'खेत बचाओ अभियान' का समापन

Tue, 30 Jun 2026 12:59 PM IST
Naveen एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा Published by: Naveen Updated Tue, 30 Jun 2026 12:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर पर्यावरण और किसान हितैषी योजनाओं पर जोर दिया और रेवाड़ी को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अभियान का मकसद सिर्फ ज़मीन बचाना नहीं, बल्कि पानी बचाना, मिट्टी की सेहत सुधारना और पर्यावरण की रक्षा करना है।

विज्ञापन
Union Minister Shivraj Singh and CM Nayab Saini gift projects worth crores in Rewari
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' के समापन समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान किसानों के कल्याण, कृषि तकनीक और क्षेत्र के विकास को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए।

विज्ञापन


कृषि में नई टेक्नोलॉजी और बीजों पर फोकस: शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अब खेती में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ा रही है। कहा कि आने वाले समय में किसान भाइयों को फिजिकल सॉइल हेल्थ कार्ड बनवाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, सब कुछ डिजिटल होगा। अल-नीनो के कारण पानी की कमी से निपटने के लिए नई रणनीतियों पर काम चल रहा है। ऐसे बीजों का इंतजाम किया जा रहा है जो कम पानी में भी जल्दी तैयार हो सकें और बंपर पैदावार दे सकें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा FPO मिशन 2026 की शुरुआत और विकास कार्य: CM नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर पर्यावरण और किसान हितैषी योजनाओं पर जोर दिया और रेवाड़ी को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अभियान का मकसद सिर्फ ज़मीन बचाना नहीं, बल्कि पानी बचाना, मिट्टी की सेहत सुधारना और पर्यावरण की रक्षा करना है। सरकार द्वारा 864 करोड़ रुपये की सब्सिडी पहले ही 10 लाख 13 हज़ार से ज़्यादा किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है।



रेवाड़ी को 121 करोड़ की 11 परियोजनाओं की सौगात
क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री ने कुल 121 करोड़ रुपये की लागत वाली 11 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। खास तौर पर बावल के लिए 40 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ। 81 करोड़ रुपये की लागत वाली नौ नई परियोजनाओं की नींव रखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed