{"_id":"6a53d7368d25f0de5b01449a","slug":"vigilance-is-an-effective-measure-to-prevent-cybercrimes-sp-rewari-news-c-198-1-rew1001-241760-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचाव का प्रभावी उपाय : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचाव का प्रभावी उपाय : एसपी
Sun, 12 Jul 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। थोड़ी सी सावधानी और जागरूकता अपनाकर साइबर धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता नंबर, एटीएम पिन, सीवीवी, यूपीआई पिन या पासवर्ड साझा नहीं करना चाहिए। अनजान लिंक पर क्लिक करने और अज्ञात ऐप डाउनलोड करने से बचना चाहिए।
केवाईसी अपडेट, बिजली बिल, नौकरी, लोन, इनाम या सरकारी योजना के नाम पर आने वाले कॉल और संदेशों की जांच जरूर करें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी या सामान बेचते समय क्यूआर कोड स्कैन करने से पैसे प्राप्त नहीं होते और पैसे लेने के लिए यूपीआई पिन दर्ज करने की जरूरत नहीं होती। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी बरतें और निवेश में अधिक लाभ के लालच में बिना जांच के पैसा न लगाएं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें और साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही बैंक को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई करवाएं।