सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ward wise voter list published for Panchayat Samiti and Gram Panchayat by-elections

Rewari News: पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों के उप चुनाव की वार्डवार मतदाता सूची प्रकाशित

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Mar 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
Ward wise voter list published for Panchayat Samiti and Gram Panchayat by-elections
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंचायत समिति व ग्राम पंचायत के आगामी उप चुनाव को लेकर जिले के सभी खंडों के विभिन्न ग्राम पंचायतों की वार्डवार मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार करने के बाद प्रारंभिक प्रकाशन हो चुका है।
Trending Videos

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि वार्डवार मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन खंडवार नियुक्त किए जिला निर्वाचक अधिकारियों द्वारा किया गया है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अभिषेक मीणा ने बताया कि उपचुनाव के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूचियां निरीक्षण के लिए संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी ड्राफ्ट मतदाता सूचियां देख सकते हैं। मतदाता सूची के संबंध में किसी भी प्रविशिष्ट को संशोधित करने के लिए 9 मार्च सायं 4 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में दावे व आपत्ति लिखित रूप में दर्ज करवा सकते है, निश्चित तिथि व समय के पश्चात किए गए दावे व आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 12 मार्च तक दर्ज दावे व आपत्ति का निपटारा किया जाएगा। इसके उपरांत जिला उपायुक्त के समक्ष 16 मार्च तक अपील की जा सकती है और 19 मार्च तक उपायुक्त द्वारा अपीलों का निपटारा किया जाएगा तथा 27 मार्च को अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा।

ये पंचायतें हैं शामिल
खंड नाहड़ की ग्राम पंचायत भाकली-2, नेहरूगढ़ व कोहारड़, खंड रेवाड़ी की ग्राम पंचायत नयागांव, हांसाका, ढालियावास, खंड धारूहेड़ा की ग्राम पंचायत डवाना, खंड डहीना की ग्राम पंचायत डहीना, ढाणी जरावत, फतेहपुरी टप्पा डहीना व कहाड़ी, खंड खोल की ग्राम पंचायत हरजीपुर, खंड जाटूसाना की ग्राम पंचायत बेरली खुर्द, बेरली कलां, मालियाकी व नांगलिया रणमोख तथा खंड बावल की समस्त ग्राम पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed