सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shopping increased in the markets due to Holi festival

Rewari News: होली पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी खरीदारी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Mar 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
Shopping increased in the markets due to Holi festival
कुतुबपुर स्थित एक दुकान पर मिठाई खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। होली पर्व को लेकर शहर के बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला। त्योहार नजदीक आते ही मुख्य बाजार, रेलवे रोड, मॉडल टाउन और पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों का तांता लगा रहा जिससे पूरे दिन रौनक बनी रही।
Trending Videos

विशेष रूप से मिष्ठान भंडारों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग गुजिया, मठरी, नमकीन, लड्डू, बर्फी और अन्य पारंपरिक मिठाइयों की खरीदारी करते नजर आए। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की मांग को देखते हुए ताजा और विभिन्न वैरायटी की मिठाइयों का स्टॉक तैयार कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दुकानों पर विशेष होली ऑफर और पैक्ड गिफ्ट बॉक्स भी उपलब्ध कराए गए हैं जिन्हें लोग अपने रिश्तेदारों और मित्रों को भेंट करने के लिए खरीद रहे हैं। इसके साथ ही गुलाल और पिचकारी की दुकानों पर भी बच्चों और युवाओं की खास भीड़ रही।
बाजार में रंग-बिरंगी पिचकारियां, कार्टून आकार की वॉटर गन, पारंपरिक पीतल और प्लास्टिक की पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। छोटे बच्चों के लिए स्पाइडरमैन, डोरेमोन और अन्य लोकप्रिय किरदारों वाली पिचकारियां खूब पसंद की जा रही हैं।
त्योहार को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। बाजारों में पुलिसकर्मी गश्त करते नजर आए ताकि खरीदारी के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
अच्छी हो रही है दुकानदारी
कुतुबपुर में मिष्ठान दुकानदार सुशील ने बताया कि काफी अच्छी बिक्री हुई है। लोग गुजिया अधिक पसंद कर रहे हैं। होली पर गुजिया अधिक बिकता है। उन्होंने 200 किलो गुजिया बना रखा है इसमें से 150 किलो गुजिया बिक गया है। वहीं, भाड़ावास मार्ग के रंग व पिचकारी व विक्रेता सुशील ने बताया कि इस बार हर्बल और प्राकृतिक रंगों की मांग बढ़ी है। लोग कैमिकल युक्त रंगों से बचते हुए त्वचा के अनुकूल गुलाल खरीदने में रूचि दिखा रहे हैं।

कुतुबपुर स्थित एक दुकान पर मिठाई खरीदते लोग। संवाद

कुतुबपुर स्थित एक दुकान पर मिठाई खरीदते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed