{"_id":"69a6e5b86eb23630980fd8ce","slug":"the-replica-of-holi-re-rasiya-in-braj-was-seen-in-ahirwal-rewari-news-c-198-1-rew1001-234515-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ब्रज में होली रे रसिया...का प्रतिरूप अहीरवाल में छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ब्रज में होली रे रसिया...का प्रतिरूप अहीरवाल में छाया
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 04 Mar 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
सीहा गांव की पहाड़ी पर लगा मेला। संवाद
विज्ञापन
कुंड। सीहा गांव की पहाड़ी पर फाल्गुन की मस्ती, होली के रंगों की बौछार, इष्टदेव के प्रति अगाध श्रद्धा पर्व में रौनक भर रही है। ब्रज में होली रे रसिया...का प्रतिरूप अहीरवाल में भी देखने को मिल रहा है। यहां धुलेंडी के दिन विशाल मेला लगता है।
पहाड़ी पर लगने वाले मेले की छटा अत्यंत निराली है। धुलेंडी काे यहां लगने वाले वार्षिक मेले में क्षेत्र के लोग दही चढ़ाते हैं। इसे यहां लगने वाले लंगर में मीठे चावलों के साथ परोसा जाता है। इस प्रसाद को लोग ‘दहीराम-चावलराम’ के नाम से अगाध श्रद्धा से लेते हैं।
मंदिर के वर्तमान महंत स्वामी नरोत्तम दास महाराज की देखरेख में धुलेंडी व 4 जून के दो बड़े मेले लगते हैं। धुलेंडी मेले की तैयारी पिछले एक माह से जारी है इसमें ग्रामीण ग्राम पंचायत तथा सामाजिक संगठन बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
Trending Videos