{"_id":"6a4bf0ae468542e87b03c453","slug":"water-released-into-the-canal-from-khubdu-head-it-will-reach-rewari-tomorrow-rewari-news-c-198-1-rew1003-241446-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खूबडू हेड से नहर में छोड़ा पानी, कल पहुंचेगा रेवाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खूबडू हेड से नहर में छोड़ा पानी, कल पहुंचेगा रेवाड़ी
Mon, 06 Jul 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। लोगोें के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 24 दिनों के लंबे इंतजार के बाद पानीपत स्थित खूबडू हेड से जवाहर लाल नेहरू नहर में पानी छोड़ दिया गया है। बुधवार की सुबह तक रेवाड़ी में पानी पहुंचने की संभावना है। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के जलघरों और टैंकों को भरने का कार्य शुरू किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार करीब दो दिन तक जल भंडारण का कार्य चलेगा। इसके बाद शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। अभी एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच पिछले कई दिनों से शहरवासी पेयजल संकट का सामना कर रहे थे।
नहर में पानी नहीं आने के कारण जलघरों का स्तर लगातार घट गया था। स्थिति यह हो गई थी कि कई क्षेत्रों में लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। जनस्वास्थ्य विभाग ने सीमित पानी उपलब्ध होने के कारण कई इलाकों में अंतराल बढ़ाकर सप्लाई करनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
अब नहर में पानी छोड़े जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। अधिकारियों ने बताया कि पानी रेवाड़ी पहुंचने के बाद सबसे पहले जलघरों और मुख्य टैंकों को भरा जाएगा, ताकि पर्याप्त भंडारण किया जा सके। इसके बाद शहर में 14 दिनों के अंतराल पर नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
जन स्वास्थ्य विभाग के जेई हेमंत कुमार ने लोगों से अपील की है कि पानी का दुरुपयोग न करें और जरूरत के अनुसार ही इस्तेमाल करें। गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ जाती है, इसलिए जल संरक्षण बेहद जरूरी है। वहीं शहरवासियों ने भी उम्मीद जताई है कि अब पेयजल संकट से राहत मिलेगी और नियमित सप्लाई बहाल होने से आमजन को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।